गोवा

गोवा में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मूर्ति लगाने पर मचा बवाल, हुआ विरोध प्रदर्शन

Kunti Dhruw
1 Jan 2022 12:17 PM GMT
गोवा में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मूर्ति लगाने पर मचा बवाल, हुआ विरोध प्रदर्शन
x
गोवा के समुद्री तट स्थित गांव कलंगूट के एक पार्क में प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पीतल की एक बड़ी प्रतिमा लगाने के बाद से बवाल मचा हुआ है।

गोवा के समुद्री तट स्थित गांव कलंगूट के एक पार्क में प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पीतल की एक बड़ी प्रतिमा लगाने के बाद से बवाल मचा हुआ है। यहां रहने वाले लोग पुर्तगाली संबंधों को लेकर इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे सिर्फ इस बात से आक्रोशित नही हैं कि एक विदेशी खिलाड़ी को इस तरह सम्मान दिया गया बल्कि एक पुर्तगाली खिलाड़ी को क्यों इसके लिए चुना गया। गौरतलब है कि गोवा पर सदियों तक पुर्तगाल ने एक उपनिवेश के रूप में कब्जा किया था और आजादी के बाद तक उनका कब्जा रहा था। महज 60 साल पहले ही उन्होंने राज्य छोड़ा है। इसके अलावा राज्य के लोगों को इस बात पर भी आपत्ति है कि किसी भी भारतीय खिलाड़ी की प्रतिमा लगाने के बजाय पुर्तगाली खिलाड़ी की प्रतिमा लगाई है।

युवाओं को प्रेरित करने के लिए लगाई गई मूर्ति: माइकल लोबो
वहीं इसपर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री माइकल लोबो ने कहा कि युवाओं को प्रेरित करने और राज्य और देश में फुटबॉल को अगले स्तर तक ले जाने के लिए रोनाल्डो की मूर्ति स्थापित की गई है। इसे स्थापित करने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनके सपनों को पूरा करना है।
भारत समेत कई देशों में रोनाल्डो के प्रशंसक
पुर्तगाल के प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रशंसक दुनिया भर में हैं। पांच बार बैलेन डी ऑर अवॉर्ड जीतने वाले रोनाल्डो के लाखों प्रशंसक भारत में भी है। गोवा की राजधानी में पणजी में इसका प्रमाण भी मिला है। इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेलने वाले रोनाल्डो की मूर्ति पणजी में लगाई गई है। इस मूर्ति का वजन 410 किलोग्राम है।
Next Story