गोवा

किशोरी से बलात्कार के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Deepa Sahu
16 April 2022 11:21 PM IST
किशोरी से बलात्कार के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
x
गोवा के एक पुलिसकर्मी को 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और फिर उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

पणजी, गोवा के एक पुलिसकर्मी को 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और फिर उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किशोरी की मां द्वारा पुलिस में शिकायत दायर करने के बाद आरोपी मंजूनाथ कोली को पुलिस की महिला शाखा ने गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि कोली को भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम एवं गोवा बाल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपित किया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।


Next Story