गोवा
Panaji: पड़ोस की पांच वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर हत्या,दंपति गिरफ्तार
Tara Tandi
7 March 2025 4:47 PM IST

x
Panaji पणजी : गोवा में एक दंपति को अपने पड़ोस की पांच वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर हत्या करने और शव को अपने घर के पीछे दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, आरोपी बाबासाहेब अलार (52) और उसकी पत्नी पूजा (45) ने पुलिस को बताया कि एक तांत्रिक ने उन्हें परेशानियां खत्म करने के लिए एक बच्चे की बलि देने की सलाह दी थी। पुलिस उपाधीक्षक (पोंडा) शिवराम वैगनकर ने पत्रकारों को बताया कि बच्ची के माता-पिता ने उसके बुधवार से लापता होने की शिकायत की थी।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से खुलासा
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने से पता चला कि बच्ची आरोपियों के घर में घुसी थी, लेकिन वापस बाहर नहीं आई। पूछताछ के दौरान निःसंतान दंपति ने काला जादू करने वाले एक व्यक्ति की सलाह पर बच्ची की हत्या करने की बात कबूल ली।
अधिकारी के अनुसार, दंपति का मानना था कि ‘बच्चे की बलि देने’ से उनकी समस्याएं खत्म हो जाएंगी और उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि शव को उन्होंने अपने परिसर में ही दफना दिया है। अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
TagsPanaji पड़ोसपांच वर्षीय बच्चीकथित तौर हत्यादंपति गिरफ्तारPanaji neighbourhoodfive-year-old girl allegedly murderedcouple arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





