
x
पणजी: बुधवार को न्यूरा ग्राम पंचायत के पीछे बैकवाटर्स में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव तैरता हुआ मिला। माना जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 21-22 साल रही होगी। ओल्ड गोवा के दमकल कर्मियों के अनुसार, सुबह करीब 9:50 बजे उन्हें एक कॉल मिली, जिसमें बैकवाटर्स में शव तैरने की सूचना दी गई थी। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बैकवाटर्स में लगभग 3-4 किलोमीटर अंदर शव को पाया।
पंचायत के एक सदस्य की मदद से एक नाव (कैनो) का इंतजाम किया गया, जिसके जरिए काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने शव को बाहर निकाला। शव काफी हद तक सड़ चुका था और उस पर कीड़े भी लग गए थे।
इसके बाद शव को एम्बुलेंस में रखकर पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) ले जाया गया।
सूत्रों के मुताबिक, बैकवाटर्स में केकड़े पकड़ने गए एक व्यक्ति को वहां से बदबू आई, जिसके बाद उसने अधिकारियों को सूचित किया। इसके तुरंत बाद दमकल विभाग और पुलिस के जवान एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गए।
Next Story





