
x
Panaji पणजी। गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई। क्लब के मालिक फरार हैं और उनके थाईलैंड भागने की आशंका है। अब प्रशासन ने इस नाइट क्लब के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए बुलडोजर चला दिया है। समुद्र के किनारे बने 'बर्च बाय रोमियो लेन' क्लब में आग लगने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना में 25 लोगों की मौत हुई। इसमें चार पर्यटक और 14 स्टाफ सदस्य शामिल हैं। सात पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। छह लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है।
इस भयावह घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और सभी क्लबों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए। हालांकि, 'बर्च बाय रोमियो लेन' क्लब के मालिक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस को आशंका है कि वह थाईलैंड पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि उसने आग लगने के पांच घंटे के अंदर ही चालाकी से भागने की योजना बना ली थी।
अब प्रशासन ने इस क्लब के खिलाफ एक्शन लिया है और बुलडोजर की मदद से इस क्लब को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने 'बर्च बाय रोमियो लेन' के मालिक दोनों भाई सौरभ और गौरव लूथरा की तलाश शुरू की तो उनके देश छोड़कर भागने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने क्लब के मालिकों के खिलाफ इंटरपोल नोटिस जारी कराने के लिए सीबीआई से भी संपर्क किया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि लूथरा भाइयों के खिलाफ रविवार शाम को लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया, लेकिन वे दोनों रविवार सुबह करीब 5 बजे ही थाईलैंड के लिए उड़ान भर चुके थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'बर्च बाय रोमियो लेन' क्लब अरपोरा नदी के बैकवाटर के पास स्थित है और इसमें आने-जाने का रास्ता बहुत संकरा है। यही एक कारण था कि पीड़ित समय पर आग से बाहर नहीं निकल पाए।
Tagsगोवानाइट क्लबआग25 मृतकबर्च बाय रोमियो लेनमालिक फरारथाईलैंडबुलडोजरप्रशासन कार्रवाईसीबीआईइंटरपोल नोटिसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





