गोवा

Goa Election 2022: भाजपा छोड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री पारसेकर लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Kunti Dhruw
23 Jan 2022 4:55 PM GMT
Goa Election 2022: भाजपा छोड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री पारसेकर लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
x
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारेसकर ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद रविवार को निर्दलीय खड़े होने की घोषणा की।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारेसकर ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद रविवार को निर्दलीय खड़े होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मेंड्रम सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद कई राजनीतिक दलों ने संपर्क किया, लेकिन मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का सोचा है। जल्द ही पर्चा भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पारसेकर ने कहा कि उन्होंने शनिवार को पार्टी से अपने इस्तीफे की पेशकश की थी और पार्टी में सभी पदों को छोड़ दिया है। इस्तीफा देते वक्त पारसेकर 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल भाजपा की घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष थे।
उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे के बाद कई राजनीतिक दलों ने उनसे संपर्क किया, लेकिन उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का विकल्प चुना। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही अपना नामांकन दाखिल करुंगा। 65 साल के पारसेकर भाजपा द्वारा मांद्रेम विधानसभा सीट से उन्हें टिकट नहीं देने से नाराज थे। पार्टी ने सीट से मौजूदा विधायक दयानंद सोपते को उतारा है।
इस सीट का पारसेकर ने 2002 से 2017 के बीच प्रतिनिधित्व किया था। सोपते ने 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पारसेकर को हराया था, लेकिन वह 2019 में नौ अन्य नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। पारसेकर 2014 से 2017 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्री के तौर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद पारसेकर को राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया था।
Next Story