गोवा

गोवा कांग्रेस 4 मार्च से 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी

Rani Sahu
2 March 2023 5:55 PM GMT
गोवा कांग्रेस 4 मार्च से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू करेगी
x
पणजी, (आईएएनएस)| गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) चार मार्च को 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' का शुभारंभ करेगी। जीपीसीसी के अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा कि 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' उन लोगों तक पहुंचने का एक प्रयास है जो महंगाई, बेरोजगारी और मूल्य वृद्धि से पीड़ित हैं।
पाटकर ने कहा, हम लगभग सभी वादों पर विफल रही भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट प्रेजेंट करेंगे। कांग्रेस चार मार्च से पूरे राज्य में 'हाथ से जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी।
उन्होंने कहा कि 'हाथ से हाथ से जोड़ो' यात्रा का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का संदेश देश के हर घर तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस 'हाथ से हाथ से जोड़ो' अभियान के माध्यम से केंद्र और गोवा में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगी।
पाटकर ने कहा कि गोवा में सभी विधानसभा क्षेत्रों में 'हाथ से हाथ से जोड़ो' का आयोजन किया जाएगा और कांग्रेस कार्यकर्ता हर परिवार से मिलेंगे और बताएंगे कि नरेंद्र मोदी और प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकारों ने उन्हें कैसे धोखा दिया।
--आईएएनएस
Next Story