
x
पणजी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि वह गृह विभाग से संबंधित मुद्दों को गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा हरियाणा में 27-28 अक्टूबर को आयोजित चिंतन शिविर में रखेंगे। गृह विभाग भी संभाल रहे सावंत ने कहा, "मैं दो दिनों के लिए चिंतन शिविर में शामिल होऊंगा और गृह विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों को केंद्र के समक्ष रखूंगा।"उनके साथ मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक भी बैठक में भाग लेंगे।सावंत के मुताबिक राज्यों से जुड़े मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा के लिए दो दिवसीय विचार मंथन सत्र बुलाया गया है सूत्रों ने बताया कि चिंतन शिविर के दौरान पुलिस, जन सुरक्षा, अग्निशमन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.
Next Story





