गोवा

गोवा बोर्ड ने की SSC और HSSC टर्म 1 एग्जाम शेड्यूल जारी, जानें पूरी डिटेल्स

Kunti Dhruw
13 Nov 2021 1:12 PM GMT
गोवा बोर्ड ने की SSC और HSSC टर्म 1 एग्जाम शेड्यूल जारी, जानें पूरी डिटेल्स
x
गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने एसएससी (SSC) और एचएसएससी (HSSC) टर्म 1 परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दी है।

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Goa Board of Secondary and Higher Secondary Education) ने एसएससी (SSC) और एचएसएससी (HSSC) टर्म 1 परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दी है। शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 में आयोजित की जाएगी। टर्म 1 बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी स्टूडेंट्स एग्जाम डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। गोवा बोर्ड परीक्षा 2022 की डेट शीट जीएसबीएचएसई (GSBSHSE) की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.info पर अपलोड कर दी गई है।

गोवा बोर्ड 10वीं की टर्म 1 की परीक्षा 1 दिसंबर, 2021 से शुरू होगी जो 12 जनवरी, 2022 को समाप्त हो जाएगी। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 8 दिसंबर से शुरू होने वाली है और 5 जनवरी, 2022 तक चलेगी। गोवा बोर्ड टर्म 1 परीक्षा 2022 से जुड़ी मुख्य बातें यहां बताई गई है।
Goa Board SSC Term 1 Exam: गोवा 10वीं बोर्ड टर्म 1 परीक्षा 2022 शेड्यूल
घर सब्जी उद्यान परीक्षा (Home vegetable garden exam)- 1 दिसंबर 2021
बेकरी की बुनियादी बातें (Fundamentals of bakery)- 2 दिसंबर 2021

बेसिक कुकरी परीक्षा (Basic cookery exam)- 4 दिसंबर 2021

बेसिक फ्लोरीकल्चर (Basic Floriculture)- 6 दिसंबर 2021

ड्राइंग परीक्षा (Drawing)- 7 दिसंबर 2021

संगीत की परीक्षा (Music)- 8 दिसंबर 2021

विज्ञान की परीक्षा (Science)- 9 दिसंबर 2021

तीसरी भाषा (Third Language)- 10 दिसंबर 2021

पहली भाषा (First Language)- 11 दिसंबर 2021

गणित (Mathematics)- 13 दिसंबर 2021

सामाजिक विज्ञान का पेपर 1 (Social Science)- 14 दिसंबर 2021

द्वितीय भाषा का पेपर (Second Language)- 15 दिसंबर 2021

खगोल विज्ञान की परीक्षा (Astronomy)- 16 दिसंबर 2021

सामाजिक विज्ञान का पेपर 2 (Social Science)- 17 दिसंबर 2021

भूगोल और अर्थशास्त्र (Geography & Economics)- 18 दिसंबर 2021
भूगोल की परीक्षा (Geography)- 8 दिसंबर 2021

लेखा, इतिहास, भौतिकी की परीक्षा (Accountancy, History, Physics)- 9 दिसंबर 2021

भाषा 1 का पेपर (Language 1)- 10 दिसंबर 2021

भाषा 2 का पेपर (Language 2)- 11 दिसंबर 2021

गणित का पेपर (Mathematics)- 13 दिसंबर 2021

मनोविज्ञान की परीक्षा (Psychology)- 14 दिसंबर 2021

बिजनेस स्टडीज और केमिस्ट्री की परीक्षा (Business Studies & Chemistry)- 15 दिसंबर 2021

भाषा का पेपर (Language)- 16 दिसंबर 2021

बैंकिंग पेपर (Banking)- 17 दिसंबर 2021

अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, भूविज्ञान का पेपर (Economics, Biology, Geology)- 18 दिसंबर 2021

राजनीति विज्ञान का पेपर (Political Science)- 20 दिसंबर 2021

समाजशास्त्र की परीक्षा (Sociology)- 21 दिसंबर 2021

व्यावसायिक विषयों के लिए परीक्षाएं 5 जनवरी 2022 से शुरू होंगी जो 11 जनवरी 2022 आयोजित की जाएगी। 10वीं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11:30 बजे सुबह तक आयोजित की जाएंगी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च 2022 से शुरू होंगी।


Next Story