
x
Panaji पणजी। ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने गुरुवार को खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना के कम उम्र के खिलाड़ी फॉस्टिनो ओरो के खिलाफ जीत हासिल की। प्रणव वी और प्रणेश एम ने भी विश्व कप के तीसरे मैच में दौर में जगह बना ली है। 12 साल के ओरो ने विदित गुजराती पर दो क्लासिकल गेम्स में दबाव बनाया था। लेकिन, आखिरकार विदित का अनुभव उनके काम आया और काले मोहरों से खेलते हुए उन्होंने दूसरे रैपिड गेम को 52 चालों में जीता।
जीत के बाद विदित गुजराती ने फॉस्टिनो ओरो की तारीफ करते हुए कहा, "यह मैच आसान नहीं था। युवा खिलाड़ी शतरंज बहुत अलग तरीके से खेलते हैं क्योंकि वे कंप्यूटर के साथ बड़े हुए हैं। उनके पास पुरानी पीढ़ी से ज्यादा अनुभव है। 12 साल का ओरो करिश्माई है। उसके जैसा खिलाड़ी मिलना बहुत मुश्किल है। उसके खिलाफ जीत दर्ज करते हुए अगले राउंड में जगह बनाना अच्छा लग रहा है। विदित अगले राउंड में अमेरिका के सैम शैंकलैंड से भिड़ेंगे।
प्रणव ने नॉर्वे के आर्यन तारी के खिलाफ पहले रैपिड गेम को 44 चालों में जीत लिया। यह रूक-पॉन एंडिंग था। दूसरे गेम में काले मोहरों से उन्होंने नॉर्वेजियन खिलाड़ी से ड्रॉ खेला और आगे बढ़ गए। अगले राउंड में प्रणव लिथुआनिया के टिटास स्ट्रेमाविसियस से खेलेंगे।
जीत के बाद प्रणव ने कहा कि मैंने पहले के मुकाबलों के बारे में न सोचते हुए सिर्फ अपना गेम खेला। मेरी तैयारी काम आई और मैं जीतने में सफल रहा।
वहीं प्रणेश ने कोलार्स के खिलाफ काले मोहरों से खेले गए मैच में 48 चालों में जीत हासिल की। अगले दौर में उनका मुकाबला जर्मनी के जीएम विंसेंट कीमर से होगा। अमेरिका के 10वीं सीड ग्रैंडमास्टर हंस नीमैन को इटली के लोरेंजो लोदिसी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हंस नीमैन का बाहर होना चौंकाने वाला है।
Tagsफिडे विश्व कपविदित गुजरातीप्रणव वीप्रणेश एमफॉस्टिनो ओरोसैम शैंकलैंडटिटास स्ट्रेमाविसियसविंसेंट कीमरहंस नीमैनशतरंजतीसरा राउंडजीतमुकाबलाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





