सीएम ममता बनर्जी ने कहा- 'राज्यों में नहीं चलेगी दिल्ली की दादागिरी'

पणजी, गोवा में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वहां के तीन दिवसीय दौरे पर गईं. बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा व केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यों में दिल्ली की दादागिरी नहीं चलेगी। हम चाहते हैं कि संघीय ढांचा मजबूत हो। गोवा के लोगों से उन्होंने कहा कि मैं यहां आपकी ताकत छीनने नहीं आई हूं बल्कि मैं आपकी मदद करने आई हूं। हम गोवा को उसकी संस्कृति और विरासत की रक्षा के लिए पूरी सुरक्षा देना चाहते हैं। गोवा में अपनी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से पहली बातचीत में ममता ने कहा कि भाजपा उन्हें 'हिंदू विरोधी' कहती है, हालांकि उसे मेरे धर्म पर 'चरित्र प्रमाण पत्र' (कैरेक्टर सर्टिफिकेट) देने का कोई अधिकार नहीं है। मुझे हिंदू होने पर गर्व है। पहले उन्हें (भाजपा) अपना चरित्र तय करना चाहिए।





