गोवा

मुख्यमंत्री की छुट्टी जल्द ही, इस पार्टी ने किया बड़ा दावा

Nilmani Pal
24 Oct 2021 8:18 AM GMT
मुख्यमंत्री की छुट्टी जल्द ही, इस पार्टी ने किया बड़ा दावा
x
बड़ी खबर

आम आदमी पार्टी (आप) ने यह दावा किया है कि अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को हटा दिया जाएगा क्योंकि पार्टी नेतृत्व उनके प्रदर्शन से नाखुश है। हालांकि, भाजपा ने 'आप' के इस दावे को खारिज करते हुए राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की में किसी भी तरह की अटकलों से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि उसे अपने ''विश्वस्त सूत्रों'' से पता चला है कि गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बदल देगी क्योंकि लोग उनके नेतृत्व वाली सरकार के प्रदर्शन से नाखुश हैं। पार्टी मुख्यालय में शनिवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा नया मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय कर चुकी है क्योंकि भगवा दल अब यह समझ चुका है कि सावंत के नेतृत्व में चुनाव में जाना कठिन होगा।

सिसोदिया ने कहा कि प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली राज्य सरकार से गोवा के लोग नाखुश हैं क्योंकि मौजूदा प्रशासन अपने कार्यकाल में विभिन्न मोर्चों पर विफल साबित हुआ है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि हमें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि भाजपा गोवा में चुनाव से दो-तीन महीने पहले वहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बदलने जा रही है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने सावंत को हटाने तथा एक नया मुख्यमंत्री नियुक्त करने का निर्णय किया है, क्योंकि पार्टी समझ चुकी है कि सावंत के नेतृत्व में चुनाव मैदान में जाने पर कठिनाई होगी क्योंकि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कोई काम नहीं किया और गोवा के लोग सावंत सरकार से खुश नहीं हैं।

'आप' नेता ने कहा कि भाजपा चाहे नया मुख्यमंत्री नियुक्त कर ले, लेकिन उनकी ही पार्टी गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों में जीतेगी। उन्होंने कहा कि केवल चेहरा बदल देने से लोगे धोखे में नहीं आएंगे। मौजूदा मुख्यमंत्री को हटा कर किसी और प्रदेश का मुख्यमंत्री बना देने से लागों के मूड में कोई बदलाव नहीं आएगा। आसन्न विधानसभा चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी को जनादेश देंगे।

Next Story