गोवा

आज से गोवा में शुरू होगा 52वां 'अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव'

Kunti Dhruw
19 Nov 2021 6:51 PM GMT
आज से गोवा में शुरू होगा 52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
x
भारत का 52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) आज शनिवार से गोवा में शुरू हो रहा है

नई दिल्ली, भारत का 52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) आज (शनिवार) से गोवा में शुरू हो रहा है जो 28 नवंबर तक चलेगा। इसे एशिया का सबसे पुराना और भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव माना जाता है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अक्टूबर में घोषणा की थी कि इस फिल्म महोत्सव में फिल्म निर्देशक इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कार्सेसी को सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में अभिनेत्री से राजनेता बनीं हेमामालिनी और गीतकार प्रसून जोशी को इंडियन फिल्म पर्सनालिटी आफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अकादमी अवा‌र्ड्स, 2022 के लिए भारत की प्रविष्टि तमिल फिल्म 'कूझंगल' को भारतीय पैनोरमा सेगमेंट में दिखाया जाएगा। महोत्सव में पहली बार नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5, वूट और सोनी लिव जैसे बड़े ओटीटी (ओवर द टाप) प्लेटफार्म को भी आमंत्रित किया गया है।


Next Story