राज्य

बाढ़ से भयावह हालात : 55 की मौत, करीब 3 हजार गांव डूबे, 19 लाख लोग प्रभावित

Admin2
19 Jun 2022 7:42 AM GMT
बाढ़ से भयावह हालात : 55 की मौत, करीब 3 हजार गांव डूबे, 19 लाख लोग प्रभावित
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : असम में बाढ़ से स्थिति भयावह हो गई है। अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। 28 जिलों के 19 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि होजई, नालबारी, बाजाली, ढुबरी, कामरूप, कोकराझार और सोनितपुर जिलों में मौत के मामले सामने आए हैं। भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ की वजह से 2,930 गांव पानी में डूबे हुए हैं।

वहीं, 43,338.39 हेक्टेयर की फसल भूमि भी जलमग्न हो गई है। 410 जानवरों के बहने की भी शिकायतें मिली हैं। राज्य की लगभग सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वर्तमान में 1,08,104 बाढ़ प्रभावित लोग 373 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। दीमा हसाओ, गोलपारा, मोरीगांव, कामरूप और कामरूप (महानगर) जिलों में भूस्खलन की सूचना मिली है।

सोर्स-dn360

Next Story