राज्य

उत्तर प्रदेश के बदायूं में चार साल की मासूम से दुष्कर्म

Soni
21 Feb 2022 12:45 PM IST
उत्तर प्रदेश के बदायूं में चार साल की मासूम से दुष्कर्म
x

बदायूं में नाबालिग किशोर ने चार साल की मासूम से दुष्कर्म कर दिया। परिजनों को इसकी भनक लगी तो मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस दिन में कई घंटे यह मामला दबाए बैठी रही और परिजनों को टहलाया जाता रहा। जबकि रात को प्रकरण अफसरों तक पहुंचा तो देर रात पुलिस ने घटना का मुकदमा कायम कर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।शर्मनाक वारदात जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाला व्यक्ति भारतीय थल सेना में सिपाही है और मौजूदा वक्त में उसकी पोस्टिंग हिमाचल प्रदेश में है। फौजी का परिजन पुश्तैनी घर में रहता है। परिवार वालों के मुताबिक कुनबे के किशोर ने उसकी चार साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि आरोपी 12 वर्षीय किशोर है और कुनबे का ही है। वह बच्ची को खेलने के बहाने अपने साथ घर के भीतर ले गया। किशोर के परिजन वहां मौजूद नहीं थे। जबकि वहीं पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोई तो परिजन वहां पहुंच गए और हालात देखकर पूरा माजरा समझते देर न लगी। ​​​​​​​​​​​​​​परिवार के लोग मासूम को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस तकरीबन तीन घंटे यही कहकर टहलाती रही कि कार्रवाई होगी। जबकि बाद में मामला अफसरों तक पहुंचा तो मुकदमा कायम कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मुकदमा लिखा जा चुका है। आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। बच्ची मेडिकल को भेजी गई है।

Next Story