राज्य

झारखंड में छह वाहनों की टक्कर में 4 की मौत, कई घायल

Admin Delhi 1
15 Feb 2022 9:04 AM GMT
झारखंड में छह वाहनों की टक्कर में 4 की मौत, कई घायल
x

झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर छह वाहनों की टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर सहित कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर दोपहर करीब एक बजे हुई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. रामगढ़ अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ब्रेक फेल होने के कारण एक ट्रेलर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और तीन एसयूवी और दो मोटरसाइकिल समेत अन्य वाहन इससे आगे और पीछे टकरा गए। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के कारण हाईवे पर जाम लगा हुआ है.

Next Story