राज्य

हिमाचल से लेकर दिल्ली तक बाढ़ का कहर जारी

Sonam
13 July 2023 2:57 AM GMT
हिमाचल से लेकर दिल्ली तक बाढ़ का कहर जारी
x

उत्तर भारत सहित पहाड़ी राज्यों में आसमान से बारिश कहर बनकर बरस रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में बारिश ने हाल बेहाल कर रखा है।

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को भी कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, सरकार ने भी अपने अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

दिल्ली में गुरुवार सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गयी।

उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार बारिश के बाद पीपलकोटिम के पास राजमार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया।

उत्तराखंड के पागलनाला, गुलाबकोटी और हेलंग सहित कई अन्य स्थानों पर भी हाईवे क्षतिग्रस्त हुआ है।

भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कुल्लू के भुंतर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

दिल्ली में लगातार बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जल स्तर बढ़ा है। दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर में बुधवार को 208.08 मीटर दर्ज की गई। यमुना के जलस्तर ने 45 साल पहले दर्ज 207.49 मीटर के पिछले सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Sonam

Sonam

    Next Story