राज्य

हापुड़ में स्वर्ग आश्रम रोड पर डेयरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Soni
21 Feb 2022 12:31 PM IST
हापुड़ में स्वर्ग आश्रम रोड पर डेयरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
x

हापुड़ के थाना देहात इलाके के अंतर्गत स्वर्ग आश्रम रोड पर डेरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की सूचना मिलने पर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग। आग लगने से काफी नुकसान बताया जा रहा है। स्वर्ग आश्रम रोड पर दिनेश त्यागी पशु पालन के साथ डेयरी करते हैं। देर रात शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली। वहां पड़े भूंसे में आग पकड़ ली। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान वहां बंधे पशुओं में अफरा-तफरी मच गई। डेयरी स्वामी व अन्य लोग वहां पहुंचे। उन्होंने वहाँ बंधे 10 पशुओं को बाहर निकाला। लेकिन आग ने भयंकर रूप लेकर चारों और फैल गई। इस दौरान वहाँ चीख-पुकार मचने लगी। मामले की सूचना फायर कर्मियों को दी गई। सूचना मिलने पर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से काफी नुकसान बताया जा रहा है। लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। सीएफओ मनु शर्मा ने बताया की शार्ट सर्किट से आग लगी थी। लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

Next Story