राज्य

बस की टक्कर से घायल किसान की उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत

Admin Delhi 1
22 Jun 2022 4:48 PM IST
बस की टक्कर से घायल किसान की उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत
x

सिटी न्यूज़: मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव ईशागढ़ तिराहा पर दो दिन पूर्व रोडवेज बस की चपेट में घायल हुए सोनकपुर निवासी बलवंत की मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बलवंत की मौत की खबर सुनकर उनके परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव ईशागढ़ तिराहे पर सोनकपुर निवासी बलवंत रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हो गया था। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल बलवंत को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। वहीं थाना मैनाठेर पुलिस द्वारा रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया था। बलवंत के परिवार के लोगों को जब घटना का पता चला तो वह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि बलवंत किसानी के लिए बीज खरीद कर मैनाठेर से पैदल ही बस स्टैंड की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी थी। मंगलवार शाम को उपचार के दौरान बलवंत की मौत हो गई।

Next Story