राज्य

स्टेज पर गाना गा रही थी फेमस सिंगर अचानक लगी गोली

Sanaj
4 Jun 2023 5:28 AM GMT
स्टेज पर गाना गा रही थी फेमस सिंगर अचानक लगी गोली
x
गायिका निशा उपाध्याय को एक प्रोग्राम के दौरान गोली लग गई।
राज्य | शासन और प्रशासन के द्वारा लगातार हर्ष फायरिंग पर नियंत्रण लगाने की बात कही जा रही है लेकिन इस ओर कोई ठोस कादम नहीं उठाये जा रहे हैं। इस के चलते भोजपुरी की प्रसिद्ध लोक गायिका निशा उपाध्याय को एक प्रोग्राम के दौरान गोली लग गई। आननफानन में उन्हें उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल और फिर वहां से पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना जनता बाजार की है जहां निशा प्रोग्राम कर रही थी। वह सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत गौहर बसंत की रहने वाली है। फेमस भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने काफी कम समय में काफी शोहरत और नाम कमाया है उनके भोजपुरी गीतों के काफी लोग दीवाने हैं।
Next Story