राज्य

घर में घुसकर दिया डेढ़ लाख की लूट को अंजाम

Soni
26 Feb 2022 1:35 PM IST
घर में घुसकर दिया डेढ़ लाख की लूट को अंजाम
x

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में शुक्रवार आधी रात को बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। तकरीबन चार से पांच सदस्यीय इस गिरोह ने जहां पशुशाला का गेट तोड़कर एक भैंस लूटी। वहीं परिवार को पीटकर घर में रखी नकदी, जेवरात व अन्य सामान भी ले गया। बदमाशों की पिटाई से घायल परिवार को जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया है। इधर, पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात बिल्सी थाना क्षेत्र के दबिहारी गांव में हुई। गांव में रहने वाले धनपाल अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आधी रात को तकरीबन दो बजे उन्हें पशुशाला का गेट टूटने की आहट हुई तो वह निकलकर बाहर आए। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर असलहे तान दिए। जबकि दो बदमाश पशुशाला से उनकी भैंस निकालकर ले गए।

एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। कोशिश है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्ता कर लिया जाए।

Next Story