राज्य

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादी के साथ मुठभेड़, आतंकी ढेर

Admin Delhi 1
2 Feb 2022 1:08 PM IST
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादी के साथ मुठभेड़, आतंकी ढेर
x

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के नौपोरा इलाके के नदिगाम गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है. उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में बदल गया जिसमें सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। प्रवक्ता ने कहा कि घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Next Story