
x
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान की गुवाहाटी में आपात लैंडिंग की गई. अमित शाह बुधवार रात विशेष विमान से नई दिल्ली से त्रिपुरा के अगरत के लिए रवाना हुए। हालांकि, अगरतला में घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे के अधिकारियों ने विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी। इसलिए इसे असम के गुवाहाटी की ओर मोड़ दिया गया। इसी क्रम में उनके विमान की गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की गई. वह गुरुवार सुबह त्रिपुरा के लिए रवाना होंगे।
त्रिपुरा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी कड़ी में अमित शाह अगरतला में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्हें गुवाहाटी में लैंड करना पड़ा.
Next Story





