राज्य

ईद-उल-अजहा : खुदा को प्यारी है कुर्बानी

Sonam
28 Jun 2023 7:28 AM GMT
ईद-उल-अजहा : खुदा को प्यारी है कुर्बानी
x

दिल्ली : ईद-उल-अजहा इस्लाम अनुयायियों का सबसे अहमियत और एहितराम वाला पर्व है। ईद-उल-अजहा को त्याग, बलिदान का पर्व भी कहा जाता है। गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाना है जिसे लेकर जिले भर में तैयारियां चल रही हैं। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पर्व को लेकर रौनक छाई हुई है। ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इसे लेकर बुधवार को एसएसपी आर के नैय्यर ने ईदगाह और विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

मौलाना जफर अब्बास कुम्मी ने बताया अल्लाह के पैगम्बर हजरत इब्राहीम (अ०स०) को एक ख्वाब आया कि अपनी सबसे प्यारी चीज अल्लाह की राह में कुर्बान कर दो। खुदा के इस फरमान को पैगम्बर ने सर माथे से लगाया और अपने लख्ते जिगर नूरे नजर हजरत इस्माईल (अ०स०) को लेकर मीना घाटी (पहाड़ की ओर) चल दिए। उसी बीच शैतान आदमी के भेष में आकर उन्हें बरगलाने लगा कि आपके ‘अब्बू’ (पिता) खुदा की राह में आपकी कुर्बानी देने ले जा रहे हैं तो हजरत इस्माईल (अ०स०) ने कहा कि यह सच है तो इससे अच्छा और क्या है। हजरत इस्माईल ने पूरी बात अपने पिता से बताया तो उन्होंने कहा कि वह शैतान है। जब हजरत इब्राहीम (अ०स०) हजरत इस्माईल (अ०स०) को लेकर मीना की घाटी में पहुंचे तो अपने लख्ते जिगर से कहा कि ऐ बेटे अल्लाह का हुक्म है कि मैं तुझे उसकी राह में कुर्बान कंरू। हजरत इस्माईल (अ० स०) ने हंसकर कहा कि बेशक अब्बा जान मेरे लिए इससे बड़ी खुश किस्मती और क्या हो सकती है।

Next Story