राज्य

लड़ाकू विमान विकसित करने के लिए डीआरडीओ ने रिकॉर्ड 45 दिन में बनाई 7 मंज़िला इमारत

Soni
17 March 2022 5:52 PM IST
लड़ाकू विमान विकसित करने के लिए डीआरडीओ ने रिकॉर्ड 45 दिन में बनाई 7 मंज़िला इमारत
x

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बेंगलुरु में उड़ान नियंत्रण प्रणाली के लिए हाइब्रिड प्रौद्योगिकी के ज़रिए रिकॉर्ड 45 दिन में 7-मंज़िला इमारत का निर्माण किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को इसका उद्घाटन किया। इमारत में वायु सेना के लिए पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम लड़ाकू विमान विकसित करने के लिए अनुसंधान व विकास सुविधाएं होंगी।

Next Story