राज्य

नलबाड़ी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
3 April 2022 5:46 PM IST
नलबाड़ी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

असम क्राइम न्यूज़: नलबाड़ी जिला के मुकालमुआ के लोहारकाटा इलाके में चाकू से एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को मुकालमुआ के लोहारकाटा इलाके में इस्माइल हुसैन नामक युवक द्वारा चाकू से किए गए हमले में कयामुद्दीन अहमद (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए आदाबारी महात्मा गांधी आदर्श चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उन्नत चिकित्सा के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) में भेज दिया है।

घटना के बाद मौके से आरोपित हमलावर इस्माइल हुसैन फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुकालमुआ और आदाबारी पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुट गयी है। हालांकि, इस्माइल ने चाकू से कयामुद्दीन पर हमला क्यों किया इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

Next Story