
पिता ने क्रूरता की हद लांघते हुए अपनी मासूम बेटियों के गुप्तांग के नीचे कोई नुकीली वस्तु घुसा दी। दोनों मासूम बच्चियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्चियों की मां ने पति पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।
हरियाणा के जींद में शुक्रवार को बस अड्डा के निकट पुलिस चैकिंग प्वाइंट पर एक महिला अपनी तीन और दो साल की दो बेटियों को लेकर पहुंची। वहां मौजूद लोगों को दोनों बेटियों के साथ उनके पिता द्वारा की गई क्रूरता के बारे में बताया। जिसने भी कहानी सुनी, सब स्तब्ध रह गए। असल में दोनों मासूम बेटियां जींद के उसी गांव बीबीपुर की हैं, जो कि बेटियों को सम्मान देने के लिए कभी देशभर में चर्चित रहा। यहां सरपंच सुनील जागलान ने 'सेल्फी विद डॉटर' अभियान चलाया। पीएम मोदी ने भी उनकी सराहना की थी। पूरे गांव का नाम इसके बाद देशभर में रौनक हुआ। दोनों मासूमों के गुप्तागों के नीचे नुकीली चीज के वार से बड़े बड़े छेद बन गए हैं। दोनों बालिका दर्द से कराह रही थी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला तथा दोनों बच्चियों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। महिला ने बताया कि वह मूलत: मध्यप्रदेश की रहने वाली है और गांव बीबीपुर निवासी धर्मपाल से उसने शादी हुई है। धर्मपाल ने ही दोनों मासूम बेटियों के गुप्तागों के नीचे तेजधार वस्तु घुसा दी।





