राज्य

दरिंदगी: चचेरे भाई ने बहन का किया रेप, इस बहाने से ले गया घर फिर..

jantaserishta.com
13 Oct 2020 4:48 PM IST
दरिंदगी: चचेरे भाई ने बहन का किया रेप, इस बहाने से ले गया घर फिर..
x
DEMOPIC 
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा.

बिहार के जुमई में छह वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की गई. चेचरा भाई चॉकलेट देने के बहाने उसे घर में ले गया और उसके साथ रेप किया. जब लड़की की हालत बिगड़ी, तो वह कमरे में उसे छोड़कर भाग निकला. परिजन लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद थाने में सूचना दी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ये घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. 20 वर्षीय आरोपी लड़की का चचेरा भाई है. घरवालों ने बताया कि जब छह वर्षीय मासूम खेल रही थी, उसी दौरान वह वहां आया और आरोपी चॉकलेट देने के बहाने मासूम को अपने साथ कमरे में ले गया. उसने छह वर्षीय लड़की के साथ रेप किया.

जब लड़की की हालत बिगड़ी तो उसे कमरे में छोड़कर भाग निकला. परिजनों ने लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी.

6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप

लड़की के पिता द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सौ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस मामले में जमुई के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

ये घटना 12 अक्टूबर 2020 की है. लड़की के परिजनों ने रात में घटना की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि लड़की को आज मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story