राज्य

वस्तु निर्यात में 30 प्रतिशत की वृद्धि

Admin2
14 May 2022 7:29 PM IST
वस्तु निर्यात में 30 प्रतिशत की वृद्धि
x
व्यापार घाटा 8.08 अरब डालर का रहा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले माह अप्रैल में वस्तुओं के निर्यात में 30 प्रतिशत तो सेवा निर्यात में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अप्रैल में वस्तुओं का निर्यात 40.19 अरब डालर का निर्यात किया गया जबकि इस अवधि में 60.30 अरब डालर का आयात किया गया। इस प्रकार अप्रैल में वस्तुओं का व्यापार घाटा 20.11 अरब डालर रहा।

दूसरी तरफ अप्रैल में सेवा निर्यात 27.60 अरब डालर का रहा जबकि सेवा क्षेत्र का आयात 15.57 अरब डालर का रहा। इस प्रकार सेवा क्षेत्र में आयात कम रहने से अप्रैल का कुल व्यापार घाटा 8.08 अरब डालर का रहा।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल महीने में वस्तु और सेवा क्षेत्र को मिलाकर 67.79 अरब डालर का निर्यात किया गया जबकि इस अवधि में 75.87 अरब डालर का आयात किया गया। अप्रैल में इलेक्ट्रानिक वस्तुओं के निर्यात में 71.69 प्रतिशत, अनाज में 60.83 प्रतिशत, काफी में 59.38 प्रतिशत तो लेदर व लेदर उत्पाद 36.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही।


Next Story