राज्य

सहकर्मी ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म

Soni
22 Feb 2022 4:35 PM IST
सहकर्मी ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म
x

बुलंदशहर के सिकंदराबाद सहकर्मी द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि सहकर्मी वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। वीडियो को डिलीट करने के लिए उसने 50 हजार रुपये की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने तहरीर देते हुए बताया कि तीन वर्ष से उसकी बहन औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करती थी। उस समय उसकी आयु 16 वर्ष थी। उसके साथ काम करने वाले गांव सिरोधन निवासी निशांत ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए वह दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले एक साल से वह वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए वीडियो को डिलीट करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इस दौरान दबाव बनाने के लिए निशांत ने वीडियो को उसके जीजा के मोबाइल पर भी भेजा |कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी निशांत के खिलाफ दुष्कर्म, समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story