राज्य

CM शिवराज सिंह ने बुलाई कोरोना पर आपात बैठक,क्या किया फैसला ?, पढ़िए रिपोर्ट

Rohit Sharma
5 Jan 2022 10:24 AM GMT

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना पर आपात बैठक बुलाई। शादियों में मेहमानों की संख्या सीमित करने का फैसला लिया गया है। संख्या कितनी होगी, यह अभी तय नहीं किया गया है। मेलों पर भी कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे। आर्थिक गतिविधियां चालू रहेंगी। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, हेल्थ डिपार्टमेंट के अफसर मौजूद रहेंगे।

मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 594 कोरोना केस मिले हैं। एक्टिव केस बढ़कर 1544 हो गए हैं। संक्रमण दर 1% पर आ गई। इंदौर में 1 मौत भी रिपोर्ट हुई है। जबलपुर में भी कोविड सस्पेक्टेड वार्ड में एडमिट दो मरीजों की मौत हुई है, लेकिन प्रशासन का दावा है कि दोनों की रिपोर्ट निगेटिव थी।

​​​​​​ACS पशुपालन जेएन कंसोटिया, पत्नी और बेटी समेत संक्रमित मिले हैं। वह मंगलवार को कैबिनेट बैठक में शामिल थे। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत फिर संक्रमित हो गए हैं। वह सागर में हैं। इससे पहले वह अप्रैल में भी संक्रमित हुए थे। इंदौर में 319 मरीज सामने आए हैं। भोपाल में 126 मरीज मिले हैं। प्रशासन ने 92 ही बताए हैं।दरअसल, बाकी पॉजिटिव मिले मरीज दूसरे शहरों से हैं।

जबलपुर 23 नए संक्रमित मिले हैं। मेडिकल कॉलेज के कोविड सस्पेक्टेड वार्ड में भर्ती 72 और 45 साल के दो मरीजों की मौत हुई है। कोविड जैसे लक्षण होने पर दोनों को यहां एडमिट कराया गया था। प्रशासन का दावा है कि दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

इंदौर में एक और मरीज की मौत हुई है। 15 दिन में कोरोना ने 4 की जान ले ली। MGM के 3 रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित आए हैं। 820 एक्टिव मरीज हो गए हैं। संक्रमण दर 3.91 फीसदी पर पहुंच गई है। ओमिक्रॉन के 9 मरीज बताए जा रहे हैं। अरबिंदो के ICU में भर्ती एक मरीज में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। कुछ और लोगों में भी इसके पाए जाने का संदेह जताया गया है, लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी दिल्ली में पेंडिंग है। इसके पहले 1 जून 2021 को 338 मरीज मिले थे।

ग्वालियर में 65 संक्रमित मिले हैं। 58 शहर तो बाकी दूसरे शहरों से हैं। तीन दिन पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला संक्रमित मिली थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 50 कर्मचारियों के सैंपल की जांच कराई गई। 7 पॉजिटिव निकले। जनकगंज डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉक्टर के संक्रमित मिलने के बाद उनके स्टाफ की ANM, स्टाफ नर्स और डाटा एंट्री ऑपरेटर भी पॉजिटिव निकले। शिवपुरी में 12 नए मरीज मिले हैं। 11 ITBP के जवान हैं। दतिया में कलेक्टर का सुरक्षागार्ड और ड्राइवर समेत 4 संक्रमित मिले हैं। श्योपुर, मुरैना और भिंड में 1-1 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। पढ़िए, पूरी खबर

होशंगाबाद के इटारसी में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित आए हैं। संक्रमित 12 बंगला में मिले। परिवार में कुछ दिन पहले बेटा मुंबई में पॉजिटिव मिला। इस पर परिवार ने जांच कराई।

सागर में 6 महीने बाद एक साथ 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके पहले जून में दहाई के अंक में कोरोना मरीज मिल रहे थे। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी। पढ़िए, पूरी खबर

उज्जैन में 22 नए संक्रमित मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा भी संक्रमित आए हैं। रतलाम में 2 और खंडवा में 7 मरीज मिले हैं।


भोपाल-इंदौर में सख्ती

भोपाल की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि बुधवार से बिना मास्क घूमने पर अब 200 रुपए फाइन लगेगा। नाइट कर्फ्यू चलता रहेगा।

इंदौर में शादियों में 200 तो शवयात्रा में सिर्फ 50 लोग ही शामिल करने, कोचिंग इंस्टीट्यूट 50% क्षमता से खोलने और धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस पर अब राज्य सरकार को फैसला लेना हैं। यहां अभी 820 एक्टिव केस हैं।

Next Story