छत्तीसगढ़
जोन स्तरीय प्रतियोगता सम्पन्न, अब विकासखंड स्तरीय मुकाबले की होगी शुरुआत
jantaserishta.com
27 Oct 2022 8:40 AM IST

x
कोरिया: पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बेहद जोश और उत्साह के साथ प्रतिभागी अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 6 अक्टूबर से शुरू हुए ओलंपिक में अब तक क्लब और जोन स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न हो चुकी हैं। काल 27 अक्टूबर से विकासखंड स्तरीय मुकाबले की शुरू होगी। बैकुंठपुर विकासखंड को 11 जोन में विभाजित किया गया है और सोनहत विकासखंड को 5 जोन में विभाजित किया गया है। एक जोन से लगभग 350 प्रतिभागी भाग लेंगे, जो 14 खेलों में अपना कौशल दिखाएंगे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। 'छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक' गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक चलेगा।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने बेहतर आयोजन के साथ ही सभी प्रतियोगिता स्थलों पर चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित रखने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छह स्तर निर्धारित किए गए हैं। इन स्तरों के अनुसार ही खेल प्रतियोगिता के चरण आयोजित किये जा रहे हैं।। इसमें गांव में सबसे पहला स्तर राजीव युवा मितान क्लब और दूसरा स्तर जोन सम्पन्न हो चुका है। अब 27 अक्टूबर से विकासखंड/नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गाे में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक फिर 18-40 वर्ष आयु सीमा तक, वहीं तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के प्रतिभागी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





