छत्तीसगढ़
जोन 5 बना वसूली का अड्डा: नल कनेक्शन के नाम पर ली गई मोटी रकम, रसीद केवल 5600 की
Shantanu Roy
27 Jun 2025 12:02 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के नगर निगम जोन क्रमांक 05 में भ्रष्टाचार की नई परतें खुलने लगी हैं। यहां जनहित के नाम पर नागरिकों से भारी-भरकम वसूली की जा रही है, जबकि सरकारी रसीद मामूली रकम की दी जाती है। ताजा मामला भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 चंगोराभाठा का है, जहां एक महिला हितग्राही से नल कनेक्शन के नाम पर ₹35,000 से ₹40,000 तक की अवैध वसूली की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मई 2023 में मीनू दुबे नामक महिला ने अपने घर में नया नल कनेक्शन लगवाने के लिए आवेदन दिया था। इस पर जल विभाग के ठेकेदार संजय साहू द्वारा उनसे पहले ₹20,000 की मांग की गई। इसके अतिरिक्त नल फिटिंग और अन्य सामान के नाम पर अलग से राशि वसूली गई। अंततः कुल मिलाकर ₹35,000 से ₹40,000 लिए गए, लेकिन रसीद मात्र ₹5600 की थमाई गई।
मीनू दुबे ने "सुशासन तिहार" के दौरान इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उल्टे ठेकेदार संजय साहू द्वारा नल उखाड़ने की धमकी दी जा रही है। ठेकेदार का यह भी दावा है कि "जहां शिकायत करना हो, कर दो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा।" स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ता ने सवाल खड़े किए हैं कि क्या यही है "सबका साथ, सबका विकास"? और क्या इसी को कहते हैं भाजपा का सुशासन? इस मामले में जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के उच्च अधिकारियों से मांग की गई है कि ठेकेदार संजय साहू का ठेका तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। संजय साहू को संरक्षण देने वाले जोन आयुक्त एवं जल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़िता से वसूली गई शेष राशि उसे तत्काल लौटाई जाए। जोन 05 में यह अकेला मामला नहीं है। इससे पहले भी क्षेत्र में जल आपूर्ति, सफाई और निर्माण कार्यों को लेकर कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रभावशाली संरक्षण और लचर निगरानी के चलते भ्रष्टाचार पर कोई ठोस अंकुश नहीं लग पाया है। नगर निगम मुख्यालय की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Tagsजोन 05वसूलीनल कनेक्शन घोटालाजल विभाग भ्रष्टाचारठेकेदार संजय साहूमीनू दुबे शिकायतरायपुर नगर निगमचंगोराभाठाभ्रष्टाचार मामलासुशासन तिहारZone 05extortionwater connection scamwater department corruptioncontractor Sanjay SahuMeenu Dubey complaintRaipur Municipal CorporationChangorabhathacorruption casegood governance festivalछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





