छत्तीसगढ़

रायपुर में ठप्प हुई जोमाटो की सर्विस

Shantanu Roy
21 Oct 2022 3:36 PM GMT
रायपुर में ठप्प हुई जोमाटो की सर्विस
x
छग
रायपुर। जोमैटो ने हाल ही में अपनी सर्विस को लेकर नए नियम कानून बनाए हैं। लेकिन यह कानून उनके डिलीवरी बॉय पर भारी पड़ रहा हैं। जिसको लेकर आज छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में आज जोमाटो के सर्विस बंद देखने को मिली हैं। सारे डिलीवरीबॉय कंपनी के खिलाप प्रदर्शन कर रहे हैं। आज किसी भी होटल में जोमाटो की डिलीवरी देखने को नहीं मिली हैं। पूरे शहर में जोमाटो की डिलीवरी ठप्प हैं। सारे डिलीवरी बॉय डिलीवरी शुल्क को कम करने की वजह से हड़ताल कर रहे हैं। जो कि जोमाटो ने नए नियम के अनुसार कम कर दी है। रायपुर के देवेंद्र नगर में डिलीवरी बॉय ने हड़ताल की है।
डिलीवरी बॉय संघ ने लगाए आरोप
डिलीवरी बॉय संघ ने कंपनी के खिलाप गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें उन्होने कहा कि जोमाटो ने जो नए नियम बनाए हैं। वो बंधुआ मजदूरी जैसे नियम हैं। हम इस नियम को नहीं अप्लाई होने देंगे। साथ ही साथ संघ ने कहा कि डिलीवरी बॉय के डिलीवरी चार्जेस को कम कर दिया गया हैं। जिसके कारण यह हड़ताल की जा रही हैं। जोमाटो अपनी मनमानी नही कर सकती हैं। कर्चारियों का उसे खयाल रखना होगा। देवेंद्र नगर में इकट्ठा हुए जोमाटो प्रदर्शन कारियों ने तानाशाही नहीं चलेगी करके नारे लगाएं हैं।रायपुर में ठप्प हुई जोमाटो की सर्विसरायपुर में ठप्प हुई जोमाटो की सर्विस
Next Story