छत्तीसगढ़

लड़कियों के बीच जाकर डांस करने लगे युवक, विरोध में जमकर हुई पिटाई

Nil dhankar
21 Aug 2022 5:43 PM IST
लड़कियों के बीच जाकर डांस करने लगे युवक, विरोध में जमकर हुई पिटाई
x
cg news

बिलासपुर। जन्माष्टमी पर्व पर नाच रही लड़कियों के बीच जाकर डांस करने से मना करने पर युवकों ने मोहल्ले के लड़कों की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल एक युवक ने इसकी शिकायत मल्हार चौकी में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मल्हार चौकी क्षेत्र के विद्याडीह में रहने वाले शिवकुमार जायसवाल ने मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम गांव में लोग कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे थे। इस दौरान मोहल्ले की लड़कियां ग्रुप में डांस कर रही थीं। गांव में रहने वाला राजू पटेल अपने दोस्त लक्ष्मीनारायण पटेल के साथ वहां आया। दोनों लड़कियों के बीच जाकर डांस करने लगे। लड़कियों ने उन्हें मना किया। इसके बाद शिवकुमार ने भी उन्हें लड़कियों के बीच से निकलने के लिए कहा। इसके बाद वे अपनी दुकान में आकर बैठ गए।

इस बीच राजू और लक्ष्मीनारायण ने पास के गांव के युवकों को फोन कर बुला लिया। उनके आने के बाद दोनों शिवकुमार को दुकान से निकालकर मारपीट करने लगे। मारपीट के बीच किशन जायसवाल, रामायण जायसवाल, सतीश विश्वकर्मा ने बीच-बचाव किया। इस पर युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मारपीट से उन्हें भी चोटे आई है। घायलों ने घटना की जानकारी मल्हार चौकी में दी। शिवकुमार की शिकायत पर पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इस बीच आरोपित युवक गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Next Story