
x
पेड़ से गिरकर मर चुके दोस्त की लाश को नदी में बहा दिया.
जशपुर. कुनकुरी थाना इलाके के गड़ाकटा गांव में चार दोस्तों ने पेड़ से गिरकर मर चुके दोस्त की लाश को नदी में बहा दिया. फिलहाल पुलिस और गांववाले नदी में मृत बालक का शव ढूंढ रहे हैं. इधर मृतक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
दरअसल, 5 दोस्त सोमवार शाम जंगल गए और मशाल जलाकर साल के पेड़ से पतंगे के अंडे निकालने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई पर चढ़ा 14 साल का बालक आकाश तिर्की नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. मृतक आकाश 8वीं का छात्र था. उधर आकाश के घर नहीं लौटने से घरवाले परेशान हो गए और थाने पहुंचकर बालक के गुम हो जाने की सूचना दी. हालांकि पुलिस की तफ्तीश में ही मृतक बालक आकाश के दोस्तों ने इस बात का खुलासा किया.
कुनकुरी थाना प्रभारी एल.आर.चौहान से जब बात की गई तो उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि शव अभी नहीं मिला है. गोताखोरों की टीम बुलाई गई है. शव को खोजा जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





