छत्तीसगढ़
रेलवे फाटक के पास मिली युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका
Nil dhankar
14 April 2023 12:16 PM IST

x
छग
जांजगीर चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र में युवक की मौत हो गई है। मामला चांपा थाना क्षेत्र के भोजपुर का है, जहां फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की।
पहले मृतक युवक की पहचान नहीं हुई थी। बाद में जांच के दौरान मृतक युवक की पहचान अभिषेक बरेठ के रूप में हुई, जो बाराद्वार बस्ती का रहने वाला था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच कर रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर
Next Story





