छत्तीसगढ़
रायपुर से सटे बस्ती में मिली युवक की लाश...सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
Rounak Dey
12 Jan 2021 10:51 AM IST

x
फ़ैली सनसनी
छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर से सटे माना इलाके में युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। युवक की लाश माना बस्ती में खड़े माल वाहक वाहन में थी। गाड़ी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि, शव की शिनाख्त जगमोहन वर्मा उम्र (32 वर्ष) अभनपुर निवासी के रूप में की गई है। मृतक जगमोहन वर्मा गाड़ी को खुद चलाकर अभनपुर जा रहा था। एफएसएल की टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुँचने के बाद पूरी जांच कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा जाएगा।
Next Story





