छत्तीसगढ़

महिला यात्री के साथ युवकों ने की अभद्रता

Nil dhankar
28 Feb 2022 4:01 PM IST
महिला यात्री के साथ युवकों ने की अभद्रता
x
CG NEWS

बिलासपुर। सोमवार को दुर्ग- निजामुद्दीन संपर्क क्रांति छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बवाल मच गया। बिलासपुर की एक महिला यात्री ने कोच में सफर कर रहे युवकों पर अभद्रता का आरोप लगाया। S-6 कोच में बिलासपुर की महिला यात्री कर रही थी सफर। शिकायत के बाद बिलासपुर रेलवे स्टेशन में युवकों ने मचाया हंगामा।

गाड़ी संख्या 12808 दिल्ली से बिलासपुर होते हुए दुर्ग रवाना हुई। ट्रैन की बोगी के भीतर जमकर हुई मारपीट। बिलासपुर के प्लेटफार्म नंबर एक में ये पूरा बवाल मचा। अब आरपीएफ ने 15 से ज्यादा युवकों को थाने में बिठा लिया है। महिला यात्री का आरोप है कि ट्रेन में सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं थी।


Next Story