छत्तीसगढ़

फसल चराने के विवाद पर युवकों ने ग्रामीण को पीटा, इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
29 Sept 2021 10:13 AM IST
फसल चराने के विवाद पर युवकों ने ग्रामीण को पीटा, इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। जिले में रहने वाले व्यक्ति की अचानक ह्त्या कर दी गई। ग्राम मदनपुर में रहने वाले फिरूराम राठिया और संन कुमार राठिया गांव के हीराराम राठिया पिता मणीराम राठिया उम्र 45 वर्ष के साथ उडद फसल को मवेशी से क्यों चराये कहकर गाली गलौज कर हाथ मुक्का, डंडे से मारपीट किये।

आहत को उसी शाम ईलाज के लिए सीएचसी धरमजयगढ़ ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां ईलाजरत हीराराम राठिया के परिजनों को डॉक्टर रायगढ़ ले जाने की सलाह देकर आहत को रिफर किये हीराराम के परिवारवाले दिनांक 26/09/2021 को आहत को ईलाज के लिए रायगढ़ ले जा रहे थे, जो रास्ते में हीराराम मौत हो गया, हीराराम के परिवार वाले शव को गांव लाकर दिनांक 27/09/2021 को पुलिस चौकी रैरूमाखुद में जाकर सूचना दिये सूचनाकर्ता परसुराम राठिया (उम्र 35 वर्ष) के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर आज दिनांक 29/09/2021 को थाना धरमजयगढ़, चौकी रैरूमाखुर्द में आरोपीगण के विरूद्ध अप.क्र. 222/2021 धारा 302, 34 भादवि का अपराध दर्ज कर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जेम्स कुजूर द्वारा हत्या के आरोपियों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन कर आरोपी 1- फिरूराम राठिया पिता घासीराम राठिया उम्र 45 साल 2- संन कुमार राठिया पिता चैतराम राठिया उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी मदनपुर चौकी रैरूमाखुर्द को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Next Story