छत्तीसगढ़

जिम में घुसकर युवकों ने की मारपीट, खमतराई थाने में FIR दर्ज

Deepa Sahu
6 Jun 2021 12:01 AM IST
जिम में घुसकर युवकों ने की मारपीट, खमतराई थाने में FIR दर्ज
x
बड़ी खबर

रायपुर। राजधानी के एक निजी जिम में घुसकर आधा दर्जन लोगों ने दो लोगों के साथ मारपीट कर जिम में तोड़फोड़ किया है। मामले की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार अमन नगर मोवा पण्डरी निवासी मोहम्मद अब्दुल अलीम 32 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 4 जून को पीड़ित के जिम में घुसकर मो. मुजाहिद रजा और उसके 5 साथियों ने मनोज पांडे और मनोज निषाद को गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया और जिम में तोड़फोड़ किया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज कर लिया है।


Next Story