छत्तीसगढ़

इस्टाग्राम में अश्लील मेसेज भेजने वाला युवक गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 May 2021 10:00 AM IST
इस्टाग्राम में अश्लील मेसेज भेजने वाला युवक गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जांजगीर चाम्पा। अश्लील फोटो और मैसेज भेजने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थियां ने इसकी रिपोर्ट थाना जांजगीर में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के मोबाइल पर युवक आकाश शर्मा उम्र 24 साल ने अश्लील फोटो और मैसेज भेजा था।

रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 213/2021 धारा 509 (ख) भादवि कायम कर विवेचना मेंं लिया गया। विवेचना में इस्टाग्राम के माध्यम से प्रार्थीयां को मोबाइल से अश्लील मैसेज एवं फोटो सेंड करना पाया गया।

आरोपी का मोबाइल जब्त किया गया। आरोपी एवं प्रार्थीयां का मोबाइल साइबर लैब भेज कर परीक्षण कराया गया। शनिवार को आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story