छत्तीसगढ़

प्रेस परिसर से चोरी और किडनैप की नियत से घुसा युवक पकड़ाया

Shantanu Roy
19 April 2026 10:49 PM IST
प्रेस परिसर से चोरी और किडनैप की नियत से घुसा युवक पकड़ाया
x
प्रेस परिसर में चोरी और किडनैप की कोशिश नाकाम, दीवार फांदते ही चोर गिरफ्तार
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित जनता से रिश्ता प्रेस परिसर में चोरी और किडनैप की नियत से घुसने की कोशिश कर रहे एक युवक को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। यह घटना पिछले तीन दिनों से संदिग्ध गतिविधियों के बाद सामने आई, जब एक अज्ञात युवक लगातार परिसर और आसपास के आवासीय क्षेत्र में घूमता देखा जा रहा था। जानकारी के अनुसार, टोपी पहने एक युवक पिछले तीन दिनों से प्रेस परिसर और उसके आसपास के घरों में संदिग्ध रूप से देखा जा रहा था। वह कई बार परिसर में छिपने की कोशिश कर रहा था और रात के समय गतिविधियां तेज कर देता था। इस दौरान कर्मचारियों को उस पर शक हुआ और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी।
पुलिस की जांच का विषय किडनैप करने की मंशा या चोरी करने की मंशा क्या थी इतने बड़े-बड़े दीवारों को फांदकर उसकी आखिर मंशा क्या बन गयी थी। इस दोनों एंगल पर सिविल लाइन पुलिस जांच कर रही है। पुलिस इस मामलें में कड़ाई से पूछताछ करेगी तो ही इस मामलें में बड़े खुलासे होने की संभवना है। वही अगर एक प्रेस परिसर में इस तरह की चोरी होने की नाकाम कोशिश की जाती है तो आमजनों के घरों को कैसे बचाया जा सकता है। इस पर पुलिस को बड़ी कार्रवाई करने की जरुरत है।


रविवार को जब वह फिर से चोरी की नीयत से दीवार फांदकर प्रेस परिसर में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे देख लिया और तुरंत पकड़ लिया। आरोपी को मौके पर ही रोक लिया गया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम गणेश्वर तेलीबांधा निवासी बताया। उसने स्वीकार किया कि वह चोरी करने की नीयत से परिसर में घुस रहा था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में रेकी कर रहा था और मौके की तलाश में था। घटना के बाद प्रेस परिसर से सिविल लाइन थाना पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और आरोपी गणेश्वर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह अकेले इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था या इसके पीछे कोई और भी शामिल है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है या नहीं।इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के इरादों तथा संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
Next Story