छत्तीसगढ़

तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भेजा जेल

jantaserishta.com
13 Nov 2026 5:13 PM IST
तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भेजा जेल
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराईपाली में खुलेआम तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लोहे की एक धारदार तलवार जब्त की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव को सूचना मिली थी कि सराईपाली गांव की बीच बस्ती में दिलीप सिदार नाम का युवक हाथ में धारदार तलवार लेकर घूम रहा है। वह लोगों को गाली-गलौज कर डरा-धमका रहा है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम को गांव रवाना किया। टीम ने गांव में युवक की तलाश की, तो वह तालाब के पास तलवार लहराता हुआ मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से तलवार जब्त कर ली।
आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल
आरोपी के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी: दिलीप सिंह सिदार (32 वर्ष), पिता ईश्वर प्रसाद, निवासी ग्राम सराईपाली, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक नरेंद्र पैंकरा, विक्रांत भगत और सुरेश सिदार की अहम भूमिका रही।
"किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे"
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, "सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर भय और दहशत का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। जिले में कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story