छत्तीसगढ़

पड़ोस युवा संसद के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए किया जागरूक

Shantanu Roy
13 Nov 2026 10:15 PM IST
पड़ोस युवा संसद के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए किया जागरूक
x
छग
Jashpur. जशपुर। मेरा युवा भारत, जशपुर के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” विषय पर पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन पीएम सेजेस मनोरा के विद्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य शांति भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष ने की तथा एम.पी. एक्का एवं जे.एन. बैरागी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है।

नशे की लत से न केवल व्यक्ति का भविष्य प्रभावित होता है, बल्कि उसका परिवार और समाज भी इसकी चपेट में आते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में आगे आने की आवश्यकता है। पड़ोस युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे। मेरा युवा भारत की ओर से हेमराज सिंह, शिवकुमार चौहान, हरि भगत एवं माधुरी यादव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह सकारात्मक संदेश दिया गया कि नशा मुक्त युवा ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत की आधारशिला हैं।
Next Story