छत्तीसगढ़

स्कूली छात्र छात्राओं को धमका रहा था युवक, गिरफ्तार

Nilmani Pal
27 March 2022 12:13 PM IST
स्कूली छात्र छात्राओं को धमका रहा था युवक, गिरफ्तार
x
CG NEWS

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल के पास एक युवक ने चाकू दिखाकर आने जाने वाले छात्र छात्राओं को धमका रहा था। जिससे छात्राओं में भय का माहौल बन गया था। सूचना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया है। चकरभाठा पुलिस की टीम गश्त में निकली थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छतौना के स्कूल के पास एक युवक चाकू लहराकर स्कूली छात्र छात्राओं के साथ साथ आने जाने वालों को डरा धमका रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम कार्रवाई करने मौके पर पहुंची।

घेराबंदी कर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की तलाशी लेने पर एक धारदार चाकू मिला है। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम मुकेश कुमार पांडेय 36 वर्ष बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर थाना ले गई। पूछताछ के दौरान आरोपित युवक ने चाकू रखने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने चाकू जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।


Next Story