छत्तीसगढ़

जश्न पार्टी में युवक की पिटाई, थाने पहुंचा मामला

Nil dhankar
23 May 2023 9:32 AM IST
जश्न पार्टी में युवक की पिटाई, थाने पहुंचा मामला
x
छग

बालोद। ग्राम खैरवाही हाईस्कूल के पास बरगद पेड़ के नीचे पार्टी में खाना खा रहे राज मिस्त्री यशवंत कुमार ठाकुर की संजय भुआर्य ने पिटाई कर दी। यशवंत ने बताया कि खेत में बोर खुदाई सफल होने पर अजय भुआर्य ने रविवार को पार्टी दी थी। निमंत्रण मिलने के बाद दोपहर एक बजे वहां पहुंचकर खाना खा रहा था।

इसी दौरान अजय भुआर्य का बड़ा भाई संजय भुआर्य यहां क्यों आया है कहकर गाली गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। सुखदेव सलाम, राजकुमार तारम, देवेश्वर भुआर्य ने बीच बचाव किया। डौंडी थाने में संजय भुआर्य के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Next Story