छत्तीसगढ़

मोटरसाइकिल समेत बहकर पेड़ में फंसा युवक, डायल-112 ने बचाया

jantaserishta.com
26 Sept 2026 12:39 PM IST
मोटरसाइकिल समेत बहकर पेड़ में फंसा युवक, डायल-112 ने बचाया
x
दुर्ग: शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश के दौरान ग्राम पव्वारा निवासी लोकेश्वर साहू मोटरसाइकिल से ग्राम पव्वारा से खमहरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोकड़ी नाला पुल पर पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण वह मोटरसाइकिल सहित पानी के तेज बहाव में बह गए।
युवक किसी तरह बहते हुए एक पेड़ के सहारे पहुंचकर उससे लटक गया और तेज बहाव के बीच वहीं फंस गया। इस दौरान युवक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर अपने फंसे होने की सूचना दी गई तथा सहायता मांगी गई।
सूचना प्राप्त होते ही थाना उतई पुलिस एवं डायल-112 की टीम तत्काल कोकड़ी नाला पुल के पास पहुंची। पुलिस टीम द्वारा परिस्थितियों का आकलन करते हुए सुरक्षित तरीके से युवक तक पहुंच बनाई गई और उसे पेड़ के सहारे से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
रेस्क्यू में शामिल पुलिस टीम
थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपक कुमार, प्रधान आरक्षक आशीष सिंह, आरक्षक राजीव दुबे, दीपक जॉन एवं डायल-112 के चालक द्वारा रेस्क्यू कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story