छत्तीसगढ़

चाकू से गोदकर युवक की हत्या, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

jantaserishta.com
28 Sept 2026 12:16 PM IST
चाकू से गोदकर युवक की हत्या, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपियों ने चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया. शव को फदहाखार-महमंद बाईपास के पास फेंककर सभी फरार हो गए. मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश थी. मौका देखकर आरोपियों ने ओम लहरे से मारपीट की और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. मौके पर ही युवक की मौत हो गई. पुलिस से बचने के लिए लाश को फदहाखार-चांदमारी बाईपास के पास ठिकाने लगा दिया.
शव मिलने की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को घसीटने से सड़क पर खून के निशान मिले हैं. घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए. शव पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जो हत्या का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रारंभिक जांच में हत्या की वारदात के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है. फिलहाल हत्या की वजह और घटनाक्रम को लेकर जांच जारी है. वहीं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story