छत्तीसगढ़

मोबाइल में व्यस्त था रेलवे ट्रैक पार करते, मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

Nil dhankar
20 July 2026 2:51 PM IST
मोबाइल में व्यस्त था रेलवे ट्रैक पार करते, मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत
x
छग

कोरबा। युवक को मोबाईल में बात करते रेलवे ट्रैक पार करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस घटना में उसका एक पैर कट गया और कई गंभीर चोटें आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान रोशन पटेल 22 वर्षीय निवासी बरमपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोशन कोतवाली थाना अंतर्गत पवन टॉकीज फाटक से कुछ ही दूरी पर मोबाइल में बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी का चालक युवक को देखकर हॉर्न बजा रहा था और उसे आवाज भी दे रहा था, लेकिन उसके बाद भी वह नहीं सुना और मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

घटना के बाद मौके पर हड़कप मच गया और लोगों की भारी भीड़ लग गई, जिसके बाद उसे एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से युवक का मोबाईल बरामद कर लिया गया है।


Next Story